टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया एडिशन हुआ लॉन्च, जानें खासियत
Toyota Fortuner Leader Edition
ऑटो न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:25 AM
ऑटो न्यूज़
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:25 AM
Toyota Fortuner Leader Edition: एसयूवी सेग्मेंट कही जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने दमदार अंदाज में पेश हुई है। दरअसल टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज इंडियन मार्केट में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर को लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन में कपंनी ने कुछ खास बदलाव किए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनता है।
Toyota Fortuner Leader Edition
आपको बता दें कि कंपनी ने Fortuner Leader की कीमत का ऐलान नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि, कीमतों का ऐलान डीलर लेवल होगा। इच्छुक ग्राहक इस एसयूवी को अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को बतौर बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपये की राशि जमा करने पड़ेगी। बता दें कि, Toyota Fortuner को पहली बार साल 2009 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक कंपनी ने इसके 2,51,000 से ज्यादा यूनिट्स को बेच चुकी है।
Fortuner Leader में क्या है ख़ास?
अगर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर के नए लीडर एडिशन को सोस रहे है तो इसमें आपको भरपूर पीचर मिलेंगे। कंपनी ने इसमें डुअल-ओन एक्सटीरियर पेंट, ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, वायरलेस चार्जर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आगे और पीछे की तरफ बंपर स्पॉयलर दे रही है। कलर ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ सुपर व्हाईट, ब्लैक रूफ के साथ प्लैटिनम पर्ल और ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर मैटेलिक में आप इस एडिशन को खरीद सकते है।
Toyota Fortuner Leader Edition
पावर और परफॉर्मेंस
इसके अलावा लीडर एडिशन को स्पोर्टी डिज़ाइन देने के साथ ही इसमें 2.8 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया जा रहा है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। मैनुअल मोड में ये इंजन 204 PS की पावर और 420 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota Fortuner Leader Edition