Tesla के इस पिकअप ट्रक नीलामी ने बनाया Record, कीमत होश उड़ा देगी
Cyberbeast Truck
ऑटो न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:21 PM
ऑटो न्यूज़
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:21 PM
Cyberbeast Truck : Tesla की कारें सबसे मंहगी गाड़ियों में गिनी जाती है। लेकिन इसके इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक कीमत जानकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल हाल ही में Tesla के बैटरी इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक या Cyberbeast को नीलाम की गया। जिसे 99 हजार अमेरिकी डॉलर की कीमत से दोगुने से भी ज्यादा कीमत पर बेचा गया। आरपको जानकार हैरानी होगी की इस ट्रक की डिलीवरी कम से कम साल 2025 तक ग्राहकों को नहीं मिलने वाली।
एक हफ्ते चली नीलामी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोथबी मोटरस्पोर्ट में टेस्ला के इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के लिए नीलामी करीब एक हफ्ते तक चली। मंगलवार यानी 9 अप्रैल को खत्म हुई नीलामी में इस साइबरबीस्ट की बोली 262,500 अमेरिकी डॉलर की लगाई गई थी। सोथबी के नीलामी आयोजकों को इस बात की उम्मीद थी कि ये ट्रक 99 हजार अमेरिकी डॉलर के सुझाए गए खुदरा मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर बिकेगा, लेकिन नीलामी में बोली की लड़ाई पहली बार टेस्ला ट्रक के साइबरबीस्ट मॉडल के लिए हुई। इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के लिए कुल 108 बोलियाँ लगाई गईं, जिसे एक डीलर द्वारा नीलामी में बेचा गया।
Cyberbeast Truck
पहला हाई एंड मॉडल हुआ नीलाम
सोथबी के अनुसार बेचा गया साइबरबीस्ट नीलामी ब्लॉक में पहुंचने वाला पहला हाई-एंड मॉडल इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक था । वहीं दो हफ्ते पहले एसबीएक्स कार्स में साइबरट्रक के लिए चल रही नीलामी 96 हजार डॉलर तक पहुंच गई थी।
क्या हैं खूबियां
बात करें इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के फीचर्स की तो ये साइबरट्रक 340 मील की रेंज, 845 हॉर्स पावर के साथ आता है। वहीं मिड रेंज मॉडल के मुकाबले यह ट्रक 2.6 सेकेंड में जीरो से 60 माइल प्रति घंटे तक की स्पीड देता है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 130 मील प्रति घंटे की है। इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में आपको सिर्फ 15 मिनट की सुपरचार्जिंग में 136 मील की रेंज मिलती है। इसमें आगे की ओर 18.5 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जबकि पीछे की ओर 9.4 इंच की स्क्रीन लगी हुई है। इसी के साथ इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक में 15 स्पीकर, 2 सब वूफर, वायरलैस चार्जिंग, 20 इंच के व्हील्स, बैटरी और ड्राइव यूनिट पर आठ साल या 1.50 लाख मील की वारंटी के साथ आता है। Cyberbeast Truck