Grah Gochar March 2023 : होली के तुरंत बाद हो रहा है ग्रहों का बड़ा हेरफेर
Grah Gochar March 2023 : Big manipulation of planets is happening immediately after Holi
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:30 AM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 09:30 AM
Predictions: 12 मार्च को मंगल और शुक्र दोनों ही अपनी राशि में बदलाव करने वाले हैं जिसके कारण होंगे बड़े बदलाव
Grah Gochar March 2023 : होली के तुरंत बाद ही ग्रहों की गति में बदलाव का समय भी बन गया है. इस समय दो महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं. मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन एक ही दिन पर हो रहा है. ज्योतिष अनुसार जब कोई बड़े ग्रह एक साथ बड़े बदलाव करते हैं तो इन का गहरा असर देखने को मिलता है. इन दोनों ग्रहों के राशि बदलाव के पहले और बाद में विशेष प्रभाव दिखाई देंगे जो राष्ट्र एवं लोगों पर अपना असर डालने वाले होंगे. इस समय भौगौलिक रुप से भी बदलाव दिखाई देगा. ग्रहों का बदलाव सामाजिक स्थिति एवं बाजार में होने वाली स्थिति को प्रभावित करने वाला होगा. शेयर बाजार में इसका सीधा बदलाव दिखाई देगा. इसके अलावा राजनीति एवं कला जगत पर भी ये ग्रह बदलाव विशेष रंग दिखाएगा.
Grah Gochar March 2023 :
मार्च में होली के बाद इन राशियों की बदल जाएगी दिशा मेष राशि
मेष राशि में शुक्र का आना प्रेम और रोमांस में अलग रंग दिखाने वाला होगा. रिश्तों को लेकर कुछ अलग अंदाज में दिखाई देंगे. अच्छे धन लाभ के मौके मिल सकते हैं. संचार से जुड़े लोगों के लिए प्रगति का मौका होगा. शनि की दृष्टि कुछ परेशानी देगी इसलिए अवैध कार्यों या शार्टकट से बचें. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो मौके मिल सकते हैं. खान पान में बदलाव होगा और कुछ मस्ती का रंग भी होगा. शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है अधिक निवेश से बचना होगा अन्यथा घाटा भी हो सकता है.
वृष राशि
इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का परिवर्तन विशेष होगा जहां मंगल यहां से हटेगा वहीं शुक्र जो इस राशि का स्वामी है वो मंगल की मेष राशि में होगा. इस समय कारोबार को नई दिशा मिल सकती है. स्वभाव में कठोरता भी आएगी. काम करने में प्रतिस्पर्धा पर विजय मिलेगी. धन में वृद्धि होगी और साथ में इस समय आप विदेश यात्रा भी करने का अवसर मिलने वाला है.
मिथुन राशि
मंगल अब मिथुन में आने वाले हैं तो जरुरी है की अपने काम को ध्यान से किया जाए. परिश्रम का उचित मूल्य मिलेगा लेकिन साथ ही विरोधियों के स्वर तेज होंगे. जीवन साथी और प्रेम संबंधों में कुछ बदलाव होगा. सरकार के साथ मिलकर काम करने वाले लोग लाभ कमा पाएंगे. होली के बाद कार्यक्षेत्र में वृद्धि का समय होगा. स्वास्थ्य को लेकर विशेष रुप से त्वचा और रक्त संबंधी मामलों पर ध्यान देना होगा.