Astro Tips : चमत्कारी पौधे जो नकरात्मकता करेंगे दूर और बनायेंगे बिगड़े काम
Astro Tips: Miraculous plants that will remove negativity and become spoiled
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:43 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:43 PM
Astro Tips : हिन्दू धर्म मे पेड़ो का बहुत महत्त्व है । जिसमे पीपल तुलसी बरगद गूलर शमी जैसे पूजनीय और चमत्कारिक पौधे हैं इन पौधों मे औषधीय गुण के साथ दैवीय गुण भी मौजूद है ।
Astro Tips :
चिरचिटा या अपामार्ग : जी हाँ अपामार्ग जड़ी-बूटी के साथ-साथ एक चमत्कारी पौधा भी है । ये ठंड के मौसम में फलता-फूलता है । यदि घर मे किसी को नज़र दोष हो या फिर विवाह तय होकर टूट जाता है , तो अपामार्ग की जड़ को पंचोपचार के साथ पूजन करके अपनी दाहिनी भुजा मे धारण करें और उसे एक वर्ष तक धारण करे रहें । यह पाचन शक्ति को बढाता है बुखार में इसके रस को शहद मे मिला कर पीने से फायदा होता है ।इसके बीज से बनी खीर खाने से मोटापा कम होता है ।
गूलर की जड़: इसकी जड़ विवाह मे आ रही परेशानियों को दूर करती है ,और विवाह जल्दी करने मे मदद करती है । इसकी जड़ को ऊं ब्र ब्र्हस्पते नमः मंत्र के जाप से सिद्ध करे।संतान की समस्या हो , संतान ना हो रही हो,किसी को नशे की लत हो नशा ना छूट रहा हो तो गूलर की जड़ को पीले धागे मे धारण करे।घर मे कहीं वास्तु दोष हो तो दोष वाली जगह पर रख दें वास्तु दोष दूर होगा।
गूलर के फल का सेवन करने से पेट दर्द और गैस मे आराम मिलता है ।घाव को ठीक करने के लिये आप रुई से गूलर का दूध घाव पर लगालें आराम मिलेगा ।
तुलसी : तुलसी के पौधें की हिन्दू धर्म मे बहुत मान्यता है इसके पानी को स्नान के बाद पूरे घर मे छिड़कने से नकरात्मक ऊर्जा दूर होतीं है । व्यापार मे तरक्की के लिये तुलसी की पत्तियों को पानी मे भिगो कर 2 से 3 दिन के लिये रख दे फिर इस पानी को दुकान मे,ऑफ़िस मे छिड़क दें ।तुलसी की पत्ती का जल सेहत के लिये अच्छा होता है मन शान्त होता है ।