Astro Tips : नहीं मिल रही है नौकरी तो यह उपाय आपके लिए हो सकते हैं कारगर
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:38 PM
Astro Tips : आज का समय बेहद कठिनाईयों भरा समय है। बेरोजगारी वर्तमान में देश की सबसे बड़ी समस्या के रुप में उभरकर सामने आ रही है। कोरोना काल के बाद से तो नौकरियों jobs पर जैसे ग्रहण सा लग गया है। जो लोग काम करते थे, उनकी भी छंटनी कर दी गई है। अब वह भी नौकरी job की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं देश का युवा भी नौकरी के लिए दर दर की ठोकर खा रहा है।
आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाल किताब के कुछ उपाय लेकर आए हैं। ये वो उपाय हैं, जिनको करने से नौकरी मिलने की संभावनाएं बलवान होती है।
मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सुबह के समय नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से भी शीघ्र ही रोजगार मिलता है।
शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में जाकर सवा किलो मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। घी का दीपक जलाएं और मंदिर में ही बैठकर लाल चंदन या मूंगा की माला से 108 बार नीचे लिखे मंत्र का जप करें-
कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होय तात तुम पाहिं।।
इसके बाद 40 दिनों तक रोज अपने घर के मंदिर में इस मंत्र का जप 108 बार करें। 40 दिनों के अंदर ही आपको रोजगार मिलेगा।
इंटरव्यू में जाने से पहले लाल चंदन की माला से नीचे लिखे मंत्र का 11 बार जप करें-
ऊँ वक्रतुण्डाय हुं
जप से पूर्व भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए दूध से अभिषेक करें।
प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुड चना बाँटने और माँ लक्ष्मी की मूर्ति पर सुंगधित धूप अगरबत्ती को जलाने और उन्हें चढ़ाने से व्यक्ति को जीवन भर अपने कार्य क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होती रहती है।
शनैश्चरी अमावस्या के दिन एक कागजी नींबू लें और शाम के समय उसके चार टुकड़े करके किसी चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें। इसके प्रभाव से भी जल्दी ने बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाएगी।
यशराज कनिया कुमार