आमलकी एकदशी के दिन राशि अनुसार पूजन दूर करेगा हर प्रकार का कष्ट
Amalaki Ekadashi
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:31 PM
Amalaki Ekadashi : इस वर्ष आने वाली 20 मार्च 2024 को आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को होली से पूर्व आने वाली एकादशी के रुप में विशेष माना गया है. इसी कारण इस एकादशी को रंग भरी एकादशी भी कहते हैं. आमलकी एकादशी के दिन राशि के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है. इस दिन किया गया राशि अनुसार पूजन एवं दान मनचाही इच्छा को पूर्ण करने वाला माना गया है.
Amalaki Ekadashi
आमलकी एकादशी के दिन दान और पूजन से दूर होते हैं रोग दोष
शास्त्रों में आमलकी एकादशी के विषय में कहा गया है कि इस एकादशी का व्रत दान के बिना सफल नहीं होता है. इस कारण से आमलकी एकादशी के दिन राशि के अनुसार दान करने से व्यक्ति के कष्ट और दुख भी दूर हो जाते हैं. आमलकी एकादशी के दिन आंवले का पूजन हर राशि के लिए आवश्यक होता है इसी के साथ विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का दान, भोग, पूजन करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य का सुख मिलता है और प्रकार के रोगों से भी बचाव होता है.
Amalaki Ekadashi
आमलकी एकादशी पर राशि अनुसार दान दुर होंगे सभी कष्ट
मेष राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
मेष राशि के जातकों को आमलकी एकादशी के दिन श्री विष्णु मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अर्पित करनी चाहिए.
वृष राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
वृषभ राशि के जातकों को आमलकी एकादशी के दिन आंवला फल का दान करना चाहिए.
मिथुन राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
मिथुन राशि के जातकों को आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष का पूजन करना चाहिए.
कर्क राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
कर्क राशि के जातकों को चाहिए की आमलकी एकादशी के दिन एकाक्षी नारियल का दान विष्णु मंदिर में करना चाहिए.
सिंह राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
सिंह राशि के जातकों कों चाहिए की आमलकी एकादशी के दिन घी और तिल का दान मंदिर में करना चाहिए.
कन्या राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
कन्या राशि के जातकों को चाहिए की आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष का दान विष्णु मंदिर में करना चाहिए.
तुला राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
तुला राशि के जातकों को चाहिए की आमलकी एकादशी के दिन सफेद तिल और दूध का दान विष्णु मंदिर में करें.
वृश्चिक राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
वृश्चिक राशि के जातकों को चाहिए की आमलकी एकादशी के दिन गुड़ से बनी खीर का भोग श्री विष्णु भगवान को लगाना चाहिए.
धनु राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
धनु राशि के जातकों को आमलकी एकादशी के दिन बेसन निर्मित मिठाई का भोग श्री हरि को लगाना चाहिए.
मकर राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
मकर राशि के जातकों को चाहिए की आमलकी एकादशी के दिन काले तिल घी में मिलाकर दीप दान करना चाहिए.
कुंभ राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
आमलकी एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातकों को बड़ अथवा पीपल के पेड़ में दीपक जलाना चाहिए.
मीन राशि के लिए आमलकी एकादशी उपाय
मीन राशि के जातकों को आमलकी एकादशी के दिन आंवले में केसर का तिलक करके इसका दान श्री विष्णु मंदिर में करना चाहिए.
आचार्या राजरानी